बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की रात व बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात व बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 25 लोग पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सिटी पैलेस व बलरामपुर शहर क्षेत्र के दो-दो, लोहरडीह आबर, धुसाह, महराजगंज तराई, धर्मपुर, बेनीजोत बेलहा, बड़ी इमली व भवनिया तुलसीपुर के एक-एक, बजाज शुगर मिल के तीन और मदरहवा पचपेड़वा के पांच सहित कुल 25 लोग शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
75 मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
सीएमओ ने बताया बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए कोरोना मरीजों में से 75 लोग स्वस्थ हुए है। स्वस्थ हुए मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 1028 हो गई है। 786 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 224 हैं।