फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आरोग्य मेले में 2,271 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 10 Aug 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार व जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। आरोग्य मेले में कुल 2271 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:20 बजे तक यहां 37 मरीजों का उपचार हो चुका था। चिकित्साधिकारी ने बताया कि बारिश के मौसम में वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। लगातार बुखार रहने वाले मरीजों को टायफाइड की जांच कराने का सुझाव दिया गया है। कहा कि इस समय बारिश में भीगने से बचना चाहिए। तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 2271 लोगों का उपचार किया गया। इनमें 947 पुरुष, 772 महिलाएं व 552 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें