फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2.25 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की 13वीं किस्त

Tue, 28 Feb 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के दो लाख 25 हजार 91 किसानों के खाते में सोमवार देर शाम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त भेज दी गई। किस्त की रकम खाते में आने का मोबाइल पर मेसेज देखकर किसान चहक उठे।
विज्ञापन

किसान काली प्रसाद ने बताया कि गेहूं की फसल सींचने के लिए पैसे नहीं थे। कल रात किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये खाते में आ गए। आज बैंक से पैसे निकालकर डीजल खरीदूंगा और कल खेत में सिंचाई करूंगा।
संतोष कुमार ने बताया कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसान निधि का पैसा जरूरत पर काम आता है। 13वीं किस्त के दो हजार रुपये मिलने पर राजेश, दीपशिखा, रामजी व रामकरन ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि जिले के 2,82,124 किसान योजना के तहत पात्र हैं। सिर्फ दो लाख 25 हजार 91 किसानों ने आधार फीडिंग, भूलेखांकन व ई-केवाईसी कराई है। जिन्हें 13वीं किस्त मिल गई है। शेष किसानों को अधूरा कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें