फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मी सहित 21 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 21 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय के अनुसार सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 21 लोग पॉजिटिव पा गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में कलेक्ट्रेट व विकास भवन के एक-एक कर्मचारी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला सराय फाटक में एक, पहलवारा में दो, सिविल लाइन में एक, टेढ़ी बाजार में तीन, चिकनी बलरामपुर में एक, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक, छोटा धुसाह में एक, धुसाह में एक व पुरानी बाजार तुलसीपुर में दो सहित कुल 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिला सूचना कार्यालय द्वारा यह भी बताया गया है कि जिले में कोरोना के कुल पॉजिटव केस 1171 हो गए है। 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 909 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। कोरोना के एक्टिव केस 240 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें