फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21,433 ने दर्ज कराया वोटरलिस्ट में नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 28 नवंबर तक 21,433 युवक युवतियों ने वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया है। विधानसभा चुनाव की घोषणा तक नए वोटरों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में दर्ज होने वाले युवा वोटरों को अपने मतदान से पहली सरकार चुनने का मौका मिलेगा। जिले के जेंडर रेशियो में सुधारने के लिए आधी आबादी को वोटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बतादें कि साफ-सुथरी मतदाता सूची का निर्माण कराने के लिए नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया गया। जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर सात, 13, 21 व 27 नवंबर को निर्धारित विशेष तिथियों में सभी पोलिंग बूथों पर मौजूद बीएलओ ने एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरा करने अथवा इससे अधिक आयु वाले छूटे युवक-युवतियों से प्रारुप-6 भरवा कर वोटरलिस्ट में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

विशेष अभियान के दौरान जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 1857 पोलिंग बूथों पर 28 नवबर तक 21,433 युवक युवतियों ने मतदाता सूची में जुड़ने के आवेदन भरा। विधानसभा 291 तुलसीपुर से 4102, 292 गैसड़ी से 3721, 293 उतरौला से 8568 और एससी सीट के लिए सुरक्षित 294 सदर विधानसभा से 5042 युवक युवतियों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया।
जिले में 922 की तुलना में महिलाओं को वोट प्रतिशत 825 है जो पुरुषों की तुलना में कम है। आधी आबादी के रेशियो को बराबर करने के लिए सभी बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में 80 साल से ऊपर कुल 37,676 वोटर मतदाता सूची में दर्ज हैं जिन्हें पोस्टल बैलेट का प्रयोग करने का मौका दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर लाने के बजाय सभी बुजुर्गों से पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए तैयारी की जा रही है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद व मुन्नालाल ने बताया कि सभी बीएलओ ने 28 नवंबर तक की रिपोर्ट भेजी है जिसमें आवेदन करने वाले युवक युवतियों का ब्यौरा अपलोड करा दिया गया है।
विधानसभा चुनाव की घोषणा होने तक मतदाता बनने का अभियान जारी रहेगा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 27,39,215 कुल आबादी है जिसकी तुलना में 57.34 प्रतिशत के साथ मतदाता सूची में 15,70,717 वोटरों का नाम दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें