फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

209 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल, 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की नर्सरी शिक्षण रेडियो, रंगीन टीवी तथा द्वितीय पाली में कृषि भौतिकी एवं कृषि जन्तु विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

पेपर लीक होने की घटना को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन द्वारा कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की सख्ती के चलते इसबार नकल की घटनाओं में भारी कमी आई है। शुक्रवार को दोनों पॉलियों की परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी को नकल करते हुए नहीं पाया गया। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि पहली पाली में जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की नर्सरी शिक्षण रेडियो, रंगीन टीवी विषय की परीक्षा संपन्न हुई।
परीक्षा में 179 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 166 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की कृषि भौतिकी एवं कृषि जन्तु विज्ञान की परीक्षा कराई गई। 51 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 43 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें