फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों ने प्रदर्शन कर जताया हत्या का विरोध
विज्ञापन


बलरामपुर। उतरौला तहसील गेट पर नाराज लेखपालों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। मऊ जिले में लेखपाल की हत्या को लेकर भारी नाराजगी है।

लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उतरौला एसडीएम जेपी सिंह को सौंपकर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने तथा मृतक लेखपाल के आश्रित को सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

धरने में लेखपाल संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि मऊ के लेखपाल धीरज सिंह के हत्यारों को तत्काल सजा दिलाई जाए। शासन-प्रशासन की तरफ से लेखपालों की सुरक्षा में पुख्ता इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य दिवस के दौरान लेखपालों के साथ होने वाली घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। मृतक लेखपाल के परिवार को तत्काल नौकरी तथा 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए।

धरने को संघ के मंत्री मनोज कुमार यादव, सुहेल अहमद, अब्दुल आसिफ, श्याम बाबू व सत्यम सक्सेना आदि ने संबोधित कर घटना की कड़ी निंदा की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें