फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के स्कूल से गायब शिक्षकों का रोका गया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना के गैरहाजिर शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन


बलरामपुर। बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। बीईओ उतरौला के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर बीएसए हरिहर प्रसाद ने कार्रवाई की है।

यूपीएस पिपरा रामपुर उतरौला में बीईओ के औचक निरीक्षण में अनुदेशक रिंका देवी व अनुचर संतोष कुमार भारती, पीएस पिपरा रामपुर उतरौला में सहायक अध्यापक नफीस अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


इसी प्रकार से यूपीएस बारम, पीएस बारम व पीएस उतरौला में लापरवाही बरतने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने, एमडीएम में गुणवत्ता न मिलने आदि आरोप में समस्त स्टाफ से जबाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन में संतोषजनक जबाब न देने पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। स्कूल से गैरहाजिर और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।

जिले के सभी बीईओ को स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें