फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलो चांदी के साथ पुलिस ने दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ किलो चांदी के साथ पुलिस ने दो को दबोचा
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान उतरौला-मनकापुर रोड पर ग्वालियर ग्रंट गांव के पास चेकपोस्ट पर आठ किलो चांदी के साथ एक वाहन से दो लोगों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार राम समुझ प्रभाकर ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के उतरौला-मनकापुर रोड व ग्वालियर ग्रंट गांव के चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


मौके पर उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान मनकापुर की तरफ से आ रहे वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से आठ किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए। वाहन में सवार उतरौला कोतवाली क्षेत्र के चमरुपुर निवासी हरिश्चंद्र व चालक उमाशंकर कौशल चांदी के जेवरात के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन


आठ किलो चांदी जब्त कर दोनों आरोपियों को थाने लगाया गया और मुचलके पर छोड़ दिया गया है। मामले की सूचना डीएम व एसपी को भेजी गई है। डीएम व एसपी के निर्देश पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग के दौरान एसआई कृष्ण मोहन मिश्र, उपेंद्र यादव, मीना, कोकिला, हनुमंत, देवसरन व मानवेंद्र आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें