फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1772 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 1772 दावेदारों ने शुक्रवार को नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। जिला पंचायत सदस्य के 91 और जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान पद के लिए 500, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 784 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 397 पर्चे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 91 नामांकन पत्र बेंचे गए हैं। नामांकन पत्रों के बिक्री का सिलसिला दाखिला होने तक जारी रहेगा। जिले में अब तक 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 726 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 82, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 68 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 56 पर्चे बिके हैं।
एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 26, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 56 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 32 पर्चे दावेदारों ने खरीदे हैं। उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 44, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 50 व बीडीसी के लिए 38 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के लिए 30, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 43 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 27 पर्चे बेचे गए है। बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 44, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 52 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 37 पर्चों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 73, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 131 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 48 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 102, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 112 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 86 पर्चे बिके हैं। बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के लिए 67, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 147 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 41 पर्चे बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 32, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 125 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 32 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें