फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1728 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के पीएचसी महुआ बाजार का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1728 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 734 पुरुष, 691 महिलाएं और 303 बच्चे शामिल रहे। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर एवं डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:10 बजे तक यहां 36 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
गौरा चौराहा क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सत्येंद्र ने दोपहर एक बजे तक 44 मरीजों का उपचार किया। वीरपुर निवासी संतोष कुमार (55) ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिस पर चिकित्सक ने दवा दी। थरूनिया निवासी कमला देवी अपने बेटे को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की समस्या के कारण अस्पताल लेकर पहुंचीं। चिकित्सक ने दवा देने के साथ उबालकर पानी पीने की सलाह दी। इस दौरान जय किशन, बसंत मेहरा और अमर कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेवनगर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार जायसवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। धनपता ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कमर दर्द की समस्या है, जिसके लिए दवा दी गई। अंजली पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचीं, जबकि दीपक कुमार खांसी और बुखार का उपचार कराने आए थे। मेले में फार्मासिस्ट अभिषेक श्रीवास्तव, वार्डबॉय दमन सिंह और स्टाफ नर्स रिचा वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार में आयोजित जन आरोग्य मेले का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श तथा बच्चों के नियमित टीकाकरण को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें