फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1700 छात्राओं को मिली हाउस ड्रेस, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-36-बलरामपुर के केजीबीवी विद्यालय में छात्राओं को दिया गया ड्रेस ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) में पढ़ने वाली करीब 1700 छात्राओं को हाउस ड्रेस के रूप में टी-शर्ट वितरित की गई। योजना के माध्यम से छात्राओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन




जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। केजीबीवी की छात्राओं को हाउस ड्रेस उपलब्ध कराने का उद्देश्य विद्यालय में एकरूपता के साथ अनुशासन और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है।



उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। छात्राओं को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन




जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। हाउस ड्रेस मिलने से छात्राओं को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में एक समान वेशभूषा में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। विभाग की ओर से बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र छात्राओं तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें