बलरामपुर। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को 1698 दावेदारों ने पर्चे खरीदे हैं। इसमें जिले के सभी 9 ब्लॉकों से ग्राम प्रधान पद के लिए 446, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 798 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 374 पर्चे खरीदे गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को 80 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। नामांकन पत्रों के बिक्री का सिलसिला दाखिला तक जारी रहेगा। जिले में अब तक 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 635 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 72, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 90 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 49 पर्चे बिके हैं।
एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 46, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 45 पर्चे दावेदारों ने खरीदे हैं। उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 39, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 58 व बीडीसी के लिए 24 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के लिए 24 , ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 38 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 30 पर्चे बेचे गए है।
बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 41, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 57 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 पर्चों की बिक्री हुई है। एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 45, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 119 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 56 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है।
बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 82, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 131 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 58 पर्चे बिके हैं। बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के लिए 62, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 129 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 35 पर्चे बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 35, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 135 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 41 नामांकन पत्र बेचे गए हैं।