फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.65 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार

Wed, 03 May 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील में बच्चे के साथ चुनाव ड्यूटी के लिए प्रपत्र लेने पहुंची महिला मतदान
विज्ञापन
बलरामपुर। पांच निकायों में शहर की सरकार के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है। 222 बूथों पर 1.65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंच गईं। मतदान के लिए कुल सात जोनल व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से बलरामपुर नगर पालिका परिषद के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एडीएम प्रदीप कुमार की मौजूदगी में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी केशव कुमार ने भी पहुंचकर मतदान कर्मियों से जानकारी ली। तुलसीपुर व उतरौला तहसीलों से भी निकायों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान में कुल 888 कर्मियों को लगाया गया है। सीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है।
गोद में बच्चा, फिर भी चुनाव की जिम्मेदारी
तुलसीपुर में एक महिला कर्मी बच्चे को गोद में लिए खड़ी थी। वह प्रपत्र ले रही थी। कहा कि दोनों हमारी जिम्मेदारी है। हम कर लेंगे। कलेक्ट्रेट में एक महिला कर्मी बच्चे को गोद में लेकर मतदान के कागज तैयार करवा रही थी। हालांकि कुछ कर्मचारी अंतिम दिन भी नाम कटवाने के लिए सिफारिश करते दिखे।
विज्ञापन

पहले हमारा बैलेट बाक्स बदलवा दीजिए
कलेक्ट्रेट में वार्ड वार बनाए गए काउंटर पर मौजूद कर्मियों से पोलिंग पार्टी के सदस्य बैलेट बाक्स बदलने की गुजारिश करते दिखे। कोई कह रहा था कि यह ठीक से खुल नहीं रहा है तो किसी का कहना था कि यह पुराना है।
कुल 575 प्रत्याशी हैं मैदान में
निकाय चुनाव में कुल 575 प्रत्याशी मैदान में हैं। बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 16 व 25 वार्डों में सभासद पद के लिए 131 उम्मीदवार मैदान में हैं। उतरौला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 8 व 25 वार्ड में सभासद पद के लिए 97, तुलसीपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 18 व 15 वार्ड में सभासद पद के लिए 77, पचपेड़वा में अध्यक्ष पद के लिए 15 व 16 वार्ड में सभासद पद के लिए 126, गैसड़ी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 15 व 15 वार्डों में सभासद पद के लिए 72 दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल......
निकाय वार्ड पुरुष मतदाता महिला मतदाता
बलरामपुर 25 38308 34011
उतरौला 25 15092 13518
तुलसीपुर 15 14392 12722
पचपेड़वा 16 12915 12123
गैसड़ी 15 6759 6127
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें