बलरामपुर। कोविड-19 महामारी को देेखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बिना मास्क का प्रयोग किए सार्वजनिक स्थानों पर जाने और कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में 164 लोगों पर जुर्माना ठोका गया है।
जुर्माने के तौर पर एक लाख 16 हजार 300 रुपये वसूले गए हैं। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिले की सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन में कार्रवाई की है।
एसपी ने बताया कि जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने बिना मास्क का प्रयोग कर सार्वजनिक स्थलों पर जाने वाले 164 लोगों से एक लाख 16 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला है।
डुग्गी व मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के संबंध में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।