फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर चुनाव ड्यूटी से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनवा ड्यूटी न करने वालों को अब स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित होना होगा। स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मिल सकेगी। संयुक्त जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष 21 व 22 अप्रैल को चुनाव से ड्यूटी कटवाने वाले कार्मिकों को मेडिकल परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/सीडीओ रिया केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में नियुक्त अधिकांश मतदान कार्मिकों ने चिकित्सकीय आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने के लिए अनुरोध किया है।
चिकित्सकीय आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने के लिए दिए गए आवेदन पत्रों की सत्यता की जांच के लिए पूर्व में ही मेडिकल बोर्ड स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। मेडिकल बोर्ड स्क्रीनिंग समिति के सत्यापन पर ही संबंधित कार्मिक को चिकित्सकीय आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे कार्मिकों जिन्होंने चिकित्सकीय आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने के लिए आवेदन किया है वह 21 व 22 अप्रैल को प्रात: 9 से सायं 6 बजे तक ग्राउंड फ्लोर ओपीडी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड स्क्रीनिंग समिति के समक्ष अपने मूल्य साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर चिकित्सकीय परीक्षण कराए।
चिकित्सकीय परीक्षण में शामिल न होने वालों के प्रार्थना पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। चिकित्सकीय परीक्षण में शामिल होने वाले मतदान कार्मिको को पर्याप्त कारण के साथ समिति की तरफ से दी गई रिपोर्ट के आधार पर चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें