स्मार्ट फोन पर उपलब्ध दस्तावेजों से लोगों का मिलेगी सहुलियत
बलरामपुर। स्मार्ट फोन पर उपलब्ध दस्तावेजों से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों के खो जोने के डर से लोगों को बड़ी राहत मिल गई है।
गड़बड़ी करने वाले चालकों के लाइसेंस एआरटीओ अब ऑनलाइन जब्त कर सकेंगे। एम परिवहन एप पर सभी सरकारी दस्तावेजों का ब्योरा अब ऑनलाइन कर दिया गया है।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बीते दिन बताया कि प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने परिवहन आयुक्त व पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर डिजीलाकर अर्थात एम परिवहन एप के बारे में ब्योरा उपलब्ध करा दिया है।
स्मार्ट फोन के डिजीलाकर में आधार, पैनकार्ड, आरसी, डीएल, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड तथा गैस कनेक्शन जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सेव कर दिए गए हैं।
डिजीलाकर के माध्यम से किसी को भी अपने दस्तावेज के संबंध में सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकती हैं। लोगों को अब अपने सभी दस्तावेजों को साथ में लेकर चलने की कोई जरुरत नहीं है।
स्मार्ट फोन के डिजीलाकर से संबंधित विभाग के अधिकारी को दस्तावेज दिखाए जा सकते हैं। डिजीलाकर पर उपलब्ध दस्तावेज मान्य होंगे। वाहन चालकों के आरसी व डीएल को एआरटीओ सीधे जब्त कर कार्रवाई कर सकते हैं।
डिजी लॉकर की सुविधा होने से जहां को लोगों को काफी आसानी होगी वहीं दस्तावेज भी सुरक्षित भी रहेंगे। प्रमुख सचिव ने सभी विभागों के अफसरों को डिजीलाकर का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। निर्देश का अनुपालन न करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।