फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार प्रमुख स्थलों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 1.58 करोड़

Mon, 14 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहे पर जेसीबी से कराई जा रही साफ सफाई ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका क्षेत्र के चार प्रमुख स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत कुल 1 करोड़ 58 लाख 35 हजार 81 रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहे के सुंदरीकरण पर 56 लाख 14 हजार 186 रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां सीसी रोड, प्लेटफॉर्म, विद्युत व्यवस्था और रेलिंग समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। वहीं, मेजर चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 32 लाख 88 हजार 399 रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसी क्रम में घासमंडी तिराहे के सुंदरीकरण पर 36 लाख 98 हजार 244 रुपये तथा वार्ड भगवतीगंज उत्तरी स्थित सुआंव पुलिया के सुंदरीकरण पर 32 लाख 34 हजार 252 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अभियंता लालचंद्र मौर्य ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में सड़क, प्लेटफॉर्म, विद्युत व्यवस्था और रेलिंग समेत आवश्यक सुंदरीकरण के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से प्रमुख चौराहों और तिराहों का स्वरूप बेहतर होगा और नगर की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें