फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर संचालकों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आबकारी व औषधि निरीक्षक की टीम ने संयुक्त रूप से मेडिकल व शराब की दुकानों पर गहन छापेमारी की। छापेमारी कर दवा व शराब कारोबारियों पर प्रशासन की तरफ से शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शासन व डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। बाराबंकी जिले में हुए विषाक्त कांड को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई शुरू की गई है। आबकारी व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने छह मेडिकल स्टोरों पर एल्कोहल औषधि के भंडार और बिक्री के लिए दुकानों के मालिकों व मौजूद विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उतरौला तहसील में कपिल मेडिकल हाल, शनि मेडिकल स्टोर, गुप्ता मेडिकल स्टोर व सदर तहसील में जायसवाल मेडिकल स्टोर, पाल मेडिकल स्टोर व अमन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया।

सभी दवा कारोबारियों को लाइसेंस आदि दुरुस्त रखने एवं मानक के अनुरूप दवाओं की बिक्री करने का निर्देश दिया गया। टीम ने देशी व विदेशी शराब की दुकानों पर भी गहन छापेमारी की। रेहरा बाजार में कई बीयर व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य व औषधि निरीक्षक ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें