फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तड़पता रहा घायल, नहीं मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर तड़पता रहा घायल, नहीं मिली एंबुलेंस
विज्ञापन



बलरामपुर। सीएचसी लठावर से चंद कदम की दूरी पर हादसे में घायल व्यक्ति घंटों सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। काफी देर बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि सीएचसी कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर उसे एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई गई।


महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार ने बताया कि शनिवार रात अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी लठावर गैसड़ी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से रवि को जिला बलरामपुर रेफर कर दिया गया। मगर जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए उसे एंबुलेंस नहीं उपलब्ध कराई गई। रवि कुछ दूर पैदल चलने के बाद सड़क किनारे गिर पड़ा और दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन



कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर रवि को पुलिस टीम ने जिला अस्पताल पहुंचा दिया। उसके सिर व मुंह में गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक वीरेंद्र आर्य से बात करने की कोशिश की गई मगर अवकाश के कारण उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें