फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन
विज्ञापन



बलरामपुर। रेहरा बाजार ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा बसावन बनकट के मजरे मदरहवा में ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न आने के कारण गांव की 500 आबादी पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रात बिताने को विवश है। विभागीय लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की जिलाधिकारी से मांग की है।


ग्रामवासी जुग्गीलाल, रामदुलारे, सियाराम, राधेश्याम, भगवत प्रसाद, जगदीश आदि ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया था। इसकी सूचना उसी दिन विभागीय कर्मचारियों को दी गई थी।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर बदलने के लिए क्षेत्रीय जेई से भी कहा गया मगर एक सप्ताह बीतने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। इससे एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



गांव के लोग अंधेरे में रात बिताने को विवश हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी गांव के लोगों को बाहर जाना पड़ता है। इन लोगों ने डीएम से मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर बदलकर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए और गांव की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें