फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खो-खो प्रतियोगिता में 154 खिलाड़ी दिखा रहे दम

Thu, 16 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में अंतरजनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता में अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर और शाहजहांपुर सहित आठ जनपदों के 154 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 90 बालक और 64 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में उत्साह और रोमांच दिखा। खो-खो प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के तीन वर्गों में हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी तेज रफ्तार और रणनीति से भरपूर मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचित किया। विद्यालय की प्राचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 17 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें