फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में 14 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए है। बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन में एक, तुलसीपुर ग्रामीण में चार, तुलसीपुर पुरानी बाजार मे एक, सादुल्लाहनगर में एक सहित कुल 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में कोरोना के कुल पॉजिटव केस 1209 हो गए है। 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 970 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। कोरोना के एक्टिव केस 217 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें