फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर फिर दर्ज हुआ जमीन कब्जाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला के पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें जेल जाने के बाद भी कम होती नहीं दिख रही हैं। उनके खिलाफ सादुल्लाहनगर थाने में जबरन जमीन कब्जाने, भट्ठे के लिए मिट्टी निकालने तथा एग्रीमेंट का उल्लंघन आदि करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यही नहीं उनके भाई मारूफ अनवर हाशमी पर भी स्कूल की सरकारी जमीन कब्जा कर पेट्रोल पंप बनाने का केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर रामदवन मौर्य ने शुक्रवार को बताया कि बभनपुरवा निवासी संतोष कुमार ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वर्ष 2010 में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने रामपुर ग्रंट गांव स्थित उनकी जमीन का एग्रीमेंट 10 वर्ष के लिए भट्ठा चलाने के लिए कराया। एग्रीमेंट में उन्होंने 3 फीट की जगह 4 फीट मिट्टी खोदने की बात लिख ली।
एग्रीमेंट की अवधि भी जबरन 10 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर ली। उन्होंने पांच वर्ष का किराया 3 लाख रुपया और बाद में मुझे ऑफिस बुलाकर जमीन बैनामा करने को कहा और 2 लाख रुपये दिए। विधायक ने मुझसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। वह मेरी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। बाकी किराया भी नहीं दिया। संतोष की तहरीर पर पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामाशीष को दी गई है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पूर्व विधायक के भाई मारूफ अनवर हाशमी तथा अमीन अली हसन के अलावा अन्य लोगों पर सरकारी कन्या पाठशाला स्कूल उजाड़कर पेट्रोल पंप लगाने का केस दर्ज किया गया है। यह आरोप ग्राम नेवादा निवासी फैजानउल्लाह ने एसपी से की गई शिकायत में लगाया है। आरोपियों ने सरकारी कन्या पाठशाला का भवन उजाड़कर कूटरचित ढंग से पेट्रोल पंप स्थापित किया है। इन लोगों के खिलाफ चोरी व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक साबिर अली खां को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें