फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुरस्कार के लिए 131 प्रधानों ने किया आवेदन

Sun, 04 Aug 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुरस्कार पाने के लिए जिले के 131 ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 20 अगस्त तक सत्यापन पूरा करना है। नौ थीम पर गांवों का विकास कराने वाली तीन-तीन ग्राम ग्राम पंचायतें चयनित कर पुरस्कार दिया जाएगा। सत्यापन करने वाली टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 (मूल्यांकन वर्ष 2022-23) में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रधानों के गांवों में विकास के पैमाना का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। ब्लॉक पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट समिति गांवों में विकास कार्यों का पांच से 20 अगस्त तक सत्यापन करेगी। प्रत्येक ब्लॉक की टीम को नौ थीम/विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाली तीन-तीन ग्राम पंचायतों का चयन कर पुरस्कृत करना है। इसके बाद जनपद स्तरीय पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट समिति को 21 अगस्त से चार सितंबर तक सत्यापन पूरा करना है। राज्य पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट समिति को पांच से 18 सितंबर तक सत्यापन कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजनी है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय समिति को दिया गया निर्देश
ब्लॉक स्तर पर पुरस्कार पाने वाली 27 ग्राम प्रधानों के विकास कार्यों का जनपद स्तरीय पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट समिति से सत्यापन कराया जाएगा।
-संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें