फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्राम पंचायतों के विकास में खर्च होंगे 13 करोड़

Fri, 12 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को प्रमुख मनोज पांडेय की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत प्राप्त कार्ययोजना व लेबर बजट के तहत 13.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसमें 187 सामुदायिक, 68 व्यक्तिगत व 11 समूह कार्य समेत 266 कार्यों को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला, निशुल्क बोरिंग आदि योजनाओं पर चर्चा हुई तथा लाभार्थी चयन के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम विश्वमित्र सिंह, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह, बीडीओ रवि गुप्त, एडीओ आईएसबी अंबरीश प्रताप सिंह, प्रधान लालजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें