फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1255 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पंचायत चुनाव के सभी सीटों पर 1255 दावेदारों ने नामांकन पत्र बुधवार को भी खरीदा है। जिला पंचायत सदस्य पद पर भी नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु हो गई है। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में अभी तक नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ/पीडी अनिल कुुमार सिंह ने बताया कि 24 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। उधर जिले के आठ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद 733, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 221 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 277 परचे दावेदारों ने खरीदे है।
एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद पर 150, सदस्य पद पर 29 व बीडीसी पद पर 34 परचे बेंचे गए हैं। एडीओ पंचायत सुरेश चौधरी ने बताया कि उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 62, बीडीसी के 33 व सदस्य के एक परचे लोगों ने खरीदे है। एडीओ पंचायत पचपेड़वा राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 77, सदस्य पद पर पांच और बीडीसी का 25 परचा बेंचा गया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक ग्राम प्रधान के 115, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 42 व ग्राम पंचायत सदस्य के 82 परचे बिक चुके है। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 149, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 55 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 52 परचों की बिक्री हुई है।
बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि प्रधान पद के 29, बीडीसी सदस्य के 14 और ग्राम पंचायत सदस्य के 36 नामांकन पत्र बेंचे गए है। एडीओ पंचायत श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रधान पद पर 55, बीडीसी 39 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 16 परचे लोगों ने खरीदा है। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में अभी तक नामांकन पत्र किसी भी दावेदार ने नहीं खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें