बलरामपुर। सीजेएम बलरामपुर सहित छह न्यायिक अधिकारियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद उच्च न्यायालय की ओर से गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। जनपद में रिक्त हुए पदों पर आठ न्यायिक अधिकारी की तैनाती अन्य जनपदों से हुई है।
विशेष न्यायाधीश पास्को जमशैद अली, विशेष न्यायाधीश पास्को एंड रेप अमित कुमार वर्मा, सीजेएम प्रदीप कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीपाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशीष पांडेय व जेएम प्रथम शिखा का स्थानांतरण गैर जनपद में कर दिया गया है।
अपर जिला जज के पद पर अलीगढ़ से अभिनतम उपाध्याय, मथुरा से जहेंद्र पाल सिंह व महेंद्र नाथ, रामपुर से विनोद कुमार पंचम व रजनी सिंह तथा मेरठ से तरवेज अहमद को जिले में तैनाती मिली है। सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर गाजियाबाद से रतनेशदीप कमल आनंद व गोरखपुर से प्रीति माला चतुर्वेदी की तैनाती जनपद में की गई है।