फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अतिवृष्टि प्रभावित 3,800 किसानों को मिले 1.25 करोड़ रुपये

Wed, 14 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों और परिवारों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए 3,800 किसानों का सर्वे कराया गया। इसके बाद कृषि निवेश अनुदान के तहत प्रभावित किसानों को करीब 1.25 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा जनहानि, पशुहानि और मकानों के क्षतिग्रस्त होने के मामलों में भी पीड़ितों को राहत दी गई है।
विज्ञापन


जिले में अतिवृष्टि के कारण आठ लोगों की मृत्यु हुई थी। इनमें से छह मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है, जबकि दो मृतकों के परिजनों ने सहायता राशि लेने से इन्कार कर दिया। बारिश के दौरान 10 पशुओं की भी हानि हुई थी। पशुहानि से प्रभावित लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई गई है।
बारिश से जिले में 253 आवास क्षतिग्रस्त हुए थे। इनमें से 250 लाभार्थियों के खातों में करीब 25 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति भेजी गई है। इसके अतिरिक्त छह प्रभावितों के खातों में प्रति व्यक्ति 1.20 लाख रुपये की दर से धनराशि भेजी गई है। वहीं, अतिवृष्टि और जलभराव से धान समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान के सापेक्ष किसानों को आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने बताया कि अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों और किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जनहानि, पशुहानि, आवास क्षति और फसल नुकसान के मामलों में आकलन के आधार पर राहत दी गई है। प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें