फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एकल गायन प्रतियोगिता में मानसी चौहान ने मारी बाजी

Wed, 14 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मानसी चौहान ने लता मंगेशकर के गीत ‘तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा’ की मधुर प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा और संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कर्नल वार्ष्णेय ने लोकगीतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए चैती, बिरहा और कजरी को भी प्रतियोगिताओं में शामिल करने का सुझाव दिया।

निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. स्वदेश भट्ट और विशाल सिंह ने स्वर, स्केल और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र सौम्य पांडेय ने द्वितीय और बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद लारेब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. दिनेश मौर्य, डॉ. मानसी पटेल, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. शकुंतला सिंह, सीमा पांडेय समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें