फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रयोगात्मक परीक्षा में 1245 विद्यार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
बलरामपुर में प्रयोगात्मक परीक्षा देते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही है। दूसरे दिन रविवार को जिले के 13 विद्यालयों में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में 1245 विद्यार्थी शामिल हुए, 10 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे से जिले के 13 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुई। नगर के माॅडर्न इंटर कॉलेज में 149 छात्रों ने भौतिक विज्ञान, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में 284 छात्रों ने रसायन विज्ञान एवं बलरामपुर गर्ल्स इंटर काॅलेज में 93 छात्राओं ने रसायन विज्ञान एवं 93 छात्राओं ने जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। तुलसीपुर के ईशावास्यम इंटर काॅलेज में 63 छात्रों ने भौतिक विज्ञान, रामदीन बुधराम इंटर कॉलेज में 111 छात्रों ने रसायन विज्ञान एवं बद्री नारायन मिश्र इंटर कॉलेज में 124 छात्रों ने भैतिक विज्ञान की परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में 47 छात्र जीव विज्ञान, रूदल प्रसाद इंटर कॉलेज में 95 छात्रों ने रसायन विज्ञान, बीआर कन्या इंटर कॉलेज में 23 छात्रा जीव विज्ञान एवं किसान बालिका इंटर कॉलेज में 43 छात्राएं भौतिक विज्ञान की प्रयाेगात्मक परीक्षा में शामिल हुईं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि रविवार को 13 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई है। परीक्षा में 1255 के सापेक्ष 1245 विद्यार्थी शामिल हुए। 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें