फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आरोग्य मेले में पहुंचे 1564 मरीज, आधे बुखार के

विज्ञापन
-बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1564 मरीज इलाज कराने पहुंचे, इनमें 758 मरीज बुखार से प्रभावित थे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:35 बजे तक यहां 47 मरीजों का उपचार हो चुका था। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में वायरल बुखार की चपेट में मरीज आ रहे हैं। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नंद कुमार पाठक ने भी मरीजों का उपचार किया। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी। त्वचा व सांस रोग से छुटकारा पाने के लिए होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:10 बजे तक यहां 37 मरीजों का उपचार किया गया था। मरीज अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके घुटने में दर्द है, अस्पताल से दवा दी गई है। रामकुमार ने बताया कि उन्हें खासी और बुखार की समस्या है। बलगम की जांच की गई है। कुनका देवी ने बताया कि उन्हें क्षय रोग है, जिसकी दवा पहले से चल रही है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, लैब टेक्नीशियन राम नरायन कुशवाहा, वार्डबॉय सुरेंद्र कुमार व हुकुमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज व मणिपुर सहिजना का निरीक्षण किया। सीएमओ ने चिकित्सकों को मरीजों की जांच व बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1564 मरीजों का उपचार किया। इनमें 718 पुरुष, 689 महिलाएं और 157 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें