फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोजगार मेले में 123 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 24 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के आईटीआई कटराशंकर नगर में अयोजित मेले में मौजूद युवा ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कटराशंकर नगर में मंगलवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा अन्य शैक्षिक योग्यताओं वाले कुल 520 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में हुए साक्षात्कार के बाद 123 अभ्यर्थियों का चयन कर नौकरी दी गई।
विज्ञापन




नोडल प्रधानाचार्य मैथिली शरण ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स एवं विजी ऑटो मोबाइल्स कंपनियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के तहत 80 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए तथा 43 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं को कंपनियों की ओर से 10 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार व प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को सीधे उद्योगों से जुड़ने का मौका मिलता है। मेले में प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह, नोडल प्लेसमेंट अधिकारी आशीष कुमार भूषण, बृजभान सिंह, टाटा प्रभारी अमरजीत चौहान, गौरी शंकर यादव, प्रशिक्षक निखिलेश यादव, रविकांत चौधरी और शिवम पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



अप्रेंटिसशिप के प्रति युवाओं में दिखा उत्साह



रोजगार मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रमोद, राजू व मोहित ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की। चयनित युवाओं ने इसे अपने कॅरिअर की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें