फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 3.20 लाख कार्डधारकों को मिलेेगा नया राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 3,19,770 कार्डधारकों को नया राशनकार्ड मिलेगा। 20 फरवरी तक घर-घर राशनकार्ड पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया गया है। जिले के सभी पूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को नए राशनकार्ड बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नया राशनकार्ड न मिलने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के पात्र गृहस्थी योजना के 2,83,784 तथा अंत्योदय के 35,968 नए कार्ड शासन ने मुहैया करा दिया है। बुधवार को जिले की तीनों तहसीलों में बैठक करके राशनकार्डों को बांटने की रूपरेखा तैयार की गई है।


डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले की सभी पूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को 20 फरवरी तक हर हाल में सभी राशनकार्ड घर-घर बांटने का निर्देश दिया है। बता दें कि पहले के सभी राशनकार्डों पर अखिलेश का फोटो लगा होने के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही निरस्त कर दिया था। तभी से नए राशनकार्डों की छपाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें