फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चालकों की कमी से धूल फांक रहीं रोडवेज की 12 बसें

विज्ञापन
बलरामपुर रोडवेज स्टेशन पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। चालकों की कमी से बलरामपुर डिपो की 12 बसें खड़ी धूल फांक रही हैं। रोजाना करीब एक लाख रुपये से अधिक राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोकल रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संविदा चालकों व परिचालकों की भर्ती के लिए निगम की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो में 96 बसों का बेड़ा है। इसमें 85 निगम की और 11 अनुबंधित बसें शामिल हैं। डिपो में 32 नियमित व 119 संविदा चालकों की तैनाती है। इसी तरह से डिपो में सिर्फ चार नियमित, 102 संविदा व 27 आउट सोर्सिंग परिचालकों की तैनाती है। चालकों व परिचालकों की कमी से रोडवेज की कई बसें संचालित नहीं हो पा रही हैं। डिपो में 20 चालकों व 40 परिचालकों की कमी होने से बसों के संचालन की परेशानी बढ़ गई है।
गोंडा, बहराइच, उतरौला व तुलसीपुर रूटों पर लोकल बसों का संचालन कम हो गया है। चालकों व परिचालकों न होने से 10 बसें लोकल रूटों पर नहीं चलाई जा रही हैं। स्थानीय निवासी राकेश, बलदेव, रोहित, आदिल, कल्लू, मकबूल, मनीष, राजू, शादाब, अजय व सुनील ने बताया कि उतरौला, तुलसीपुर, गोंडा व बहराइच रूटों पर रोडवेज बसों के कम चलने से लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है, इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जगह-जगह लगाए गए बैनर व होर्डिंग्स



रोडवेज में संविदा चालकों व परिचालकों की भर्ती के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संविदा चालकाें व परिचालकों की भर्ती के लिए पूरे जिले में बैनर व होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जिला मुख्यालय के साथ उतरौला, तुलसीपुर, सादुल्लाहनगर, श्रीदत्तगंज रेहरा बाजार, पचपेड़वा व गैसड़ी और श्रावस्ती जनपद के इकौना व भिनगा में बैनर व होर्डिंग्स प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए हैं। संविदा चालकों व परिचालकों की भर्ती के बाद सभी खड़ी बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन




- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें