फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे

Fri, 29 May 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम शिवपुर विजय नगर निवासी अब्दुल मन्नान ने बताया कि 12 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने अपना नाम जिया खान बताते हुए कहा कि उनकी जमीन पर मोबाइल टावर लगाए जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर उन्हें टावर लगाने की प्रक्रिया समझाई गई। ठगों ने पहले व्यवसायिक कार्ड बनवाने के नाम पर 6,225 रुपये जमा कराए। इसके बाद जीएसटी, प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई में बार में अलग-अलग धनराशि बैंक खातों में ट्रांसफर कराई। ठगों ने 65 लाख रुपये का टावर लगाए जाने की बात कहकर उनसे 24 अप्रैल से 22 मई के बीच करीब 12 लाख रुपये की राशि जमा कराई। लगातार रुपये जमा कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि मोबाइल टावर, लॉटरी या नौकरी के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहें और किसी अनजान खाते में रुपये जमा न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें