फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंकिंग घटने से चार ब्लॉकों के बीडीओ समेत 1

विज्ञापन
विज्ञापन
रैंकिंग घटने से चार ब्लॉकों के बीडीओ समेत 18 से जवाब तलब
विज्ञापन


बलरामपुर। प्रदेश में जिले की रैंकिंग घटने से चार ब्लॉकों के बीडीओ व 14 ग्राम पंचायत सचिवों से जवाब तलब किया गया है। 31 मार्च तक संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में घरों के निर्माण की खराब प्रगति पाए जाने पर अफसरों के शिकंजा कसा गया है। पिछले चार सप्ताह से प्रदेश में जिले की रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन


पीडी एके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 90 प्रतिशत से कम अंक अर्जित करने वाले चार बीडीओ पचपेड़वा ब्लॉक की नीति श्रीवास्तव, रेहरा बाजार ब्लॉक की वर्षा सिंह, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के अशोक कुमार दूबे व तुलसीपुर ब्लॉक के राजेश कुमार सहित 14 ग्राम पंचायत सचिवों से जबाब तलब किया गया है।

सीडीओ अमनदीप डुली के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों के निर्माण में 31 मार्च तक संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट दिए जाने की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 तथा 2018-19 में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नौ हजार छह गरीबों के घरों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन स्तर से घरों के निर्माण की रैंकिंग हर सप्ताह निर्धारित की जा रही है। चालू सप्ताह के दौरान जिले की प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में घरों के निर्माण की रैंकिंग 34वें स्थान पर निर्धारित की गई है जबिक इससे पहले के सप्ताह में जिले की 24वीं रैंक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें