फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम बलरामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत मातेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज जहानडीह महराजगंज में गुरुवार को परिचर्चा कराई गई। इसमें कॉलेज की सभी बेटियों को स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों ने जाना अच्छी सेहत से ही बुलंदी पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन



1090, डायल 100 का फायदा लें
सभी बेटियों को कानून की जानकारी होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर 1090, डायल 100 आदि सेवाओं का लाभ उठाएं। अमर उजाला कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को जागरूक करने का मौका मिला है।
सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई


सेहत का रखें ख्याल
सभी बेटियों को अपनी सेहत दुरुस्त रखने के लिए विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य बेहतर होने पर ही समाज में नाम रोशन कर सकेंगी।
डॉ. एनके उपाध्याय, चिकित्सक एडीशनल पीएचसी महराजगंज तराई


खानपान पर रखें ध्यान
अस्वस्थ व्यक्ति को जीवन को सफल बनाने में दिक्कत आती है। स्वस्थ खानपान से ही स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों को जागरूक करने में अमर उजाला का कार्यक्रम लाभप्रद सिद्घ हो रहा है।
विज्ञापन

जगदंबिका प्रसाद मिश्र, प्रबंधक


ताजे फल, पौष्टिक भोजन खाएं
सभी बेटियों को स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान देना चाहिए। हमेशा ताजे फल व पौष्टिक भोजन करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में उन्नति कर सकता है।
राहुल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य


कार्यक्रम से बढ़ी जागरूकता
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व सुरक्षा के संबंध में आसानी से जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में अमर उजाला के कार्यक्रम में मिली जानकारी जीवन में उपयोगी साबित होगी।
ज्योति मिश्रा


दूसरों से भी साझा करेंगे
अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से हमें सेहत का ख्याल रखने की जो जानकारी मिली है उसे दूसरे लोगों को भी बताएंगे ताकि सभी स्वस्थ रहें।
उर्मिला मौर्या


कार्यक्रम प्रेरणादायक है
स्वास्थ्य को लेकर आयोजित किया गया अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। ऐसी जानकारियां जीवन के हर मोड़ पर लाभ पहुंचाएगी।
सोनिया


मिली उपयोगी जानकारी
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में हम सभी को स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जो जानकारी मिली है वह काफी उपयोगी साबित होगी।
अनू गुप्ता


भविष्य में मिलेगा फायदा
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में स्वास्थ्य व सुरक्षा विषय पर आयोजित चर्चा में छात्राओं को काफी लाभ हुआ है। भविष्य में इस बात का फायदा जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

रुकैया बानो


स्वास्थ्य पर ध्यान दें
हम सभी को स्वास्थ्य पर हमेशा ध्यान देने की जरूरत है। अमर उजाला की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम हम सभी को उपयोगी जानकारी मिली है। - मर्जिना खातून


कार्यक्रम सराहनीय
अपराजिता कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है। इसके माध्यम से हम सभी को उपयोगी जानकारी मिली उसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद।
पल्लवी सिंह


जानकारी ने किया जागरूक
स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर हम सभी अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय है।
संजू देवी


नया सीखने का मौका मिला
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य व सुरक्षा के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। अपराजिता कार्यक्रम में नया सीखने का मौका मिला है।
अंकिता यादव


जीवन का अहम पहलू
स्वास्थ्य और सुरक्षा जीवन का अहम पहलू है। अपराजिता कार्यक्रम में मिली उपयोगी जानकारी से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अपने कदम आगे बढ़ा सकेंगी।
शिफाली सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें