फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की 14 नामचीन टीमें हॉकी प्रतियोगिता में दिखाएंगी जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देश की 14 नामचीन हॉकी टीमें प्रतियोगिता में दिखाएंगी जलवा

बलरामपुर। देश की 14 नामचीन टीमें हॉकी प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगी। ऑल इंडिया प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ 22 जनवरी से एमएलके महाविद्यालय के हॉकी मैदान में होगा।

प्रतियोगिता की विजेता टीम 61 हजार रुपये व उप विजेता टीम 41 हजार रुपये एवं सेमीफाइनल की टीमें पांच-पांच हजार रुपये अतिरिक्त एवं मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी 15 सौ रुपये से पुरस्कृत होंगे।
विज्ञापन


महाराजा सरभगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के सचिव व एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य डा. राम बक्श श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि 22 जनवरी को मुख्य अतिथि राजकुमार जयेन्द्र प्रताप सिंह टूनामेंट का उद्घाटन करेंगे।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 जनवरी को होगा। टूर्नामेंट में एमपी अकादमी भोपाल, स्पोर्ट्स हॉस्टल गुड़गांव, आईटीबीपी जालंधर, सिग्नल कोर जालंधर, नेशलन हॉकी क्लब कपूरथला, एआरटीवाई नासिक, बीईजी रुड़की, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, एसएसबी लखनऊ, स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी, एनईआर गोरखपुर, डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर तथा सीडीए बलरामपुर की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट को बी-ग्रेड में उच्चीकृति किया गया है।

एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर वर्ष 1938 से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश के नामचीन हॉकी खिलाड़ी व जादूगर के नाम से प्रसिद्घ ध्यानचंद्र, केडी सिंह बाबू एवं अशोक कुमार सहित तमाम ओलंपियनों ने गरिमा प्रदान की है।

टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए डॉ. एके द्विवेदी, डॉ मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ जेपी पांडेय, डॉ आरके पांडेय, डॉ आलक शुक्ल व डॉ राजीव रंजन को सचिव, खेल प्रशिक्षक डीपी सिंह एवं वरिष्ठ खिलाड़ी इशरायल गांधी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के आयोजन में एमपीपी ट्रस्ट, डीके एन ट्रस्ट, बलरामपुर चीनी मिल, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र व सदर विधायक पल्टूराम सहित जिले के तमाम गणमान्य लोगों ने सहयोग में अपना हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें