बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में स्कूल की जांच करती अधिकारियों की टीम।
बलरामपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को कई विद्यालयों की जांच की। जांच में 11 विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए। इसपर विद्यालय प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है।
जांच टीम में नायब तहसीलदार अभिनव सिंह, बीईओ सदर अशोक पाठक, कोतवाली देहात और गौरा चौराहा थाने के उपनिरीक्षक शामिल रहे। बीईओ अशोक पाठक ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बीएसए को भेज दी गई है। बिना मान्यता के पाए गए विद्यालयों में एम इंटरनेशनल स्कूल गौरा चौराहा, स्टार पब्लिक स्कूल जुआथान, दुखहरननाथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल गोपलापुर, न्यू पब्लिक स्कूल दुल्हापुर रतनपुर, बाबूराम शुक्ल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट परसापुरैना खजुरिया, सूर्या पब्लिक स्कूल गौरा चौराहा, मदर्स एजुकेशनल एकोपोडियम रंजीतपुर, राम स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल परसापुरैना, पैराडाइज पब्लिक स्कूल गौरा चौराहा, आईएम एजुकेशनल एकेडमी अगरहवा और पंडित आरडी पब्लिक स्कूल प्रतापपुर चौराहा शामिल हैं।
बताया कि मान्यता के बिना विद्यालय संचालन करना नियम विरुद्ध है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।