योग शिविर
सुबह 08.00 बजे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग वेलनेस सेंटर की तरफ से योग शिविर का आयोजन। इसमें लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा।
किसान गोष्ठी
सुबह 11.00 बजे। विकास भवन सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन। इसमें किसानों को खेती-किसानी की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।
जांच शिविर
- सुबह 11.00 बजे। पचपेड़वा के इमिलिया कोडर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
भजन-कीर्तन
- शाम 04.00 बजे। नगर स्थित झारखंडी मंदिर में भजन-कीतर्न का आयोजन। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गोष्ठी
शाम 04.30 बजे। नगर के मोहल्ला खलवा में चौरसिया समाज की गोष्ठी का आयोजन। इसमें बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।