फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में नगर कोतवाली के आरक्षी सहित 11 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में नगर कोतवाली के एक आरक्षी सहित 11 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में मिष्ठान विक्रेता के तीन और कर्मचारी शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 180 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है जिनमें से नगर कोतवाली का एक आरक्षी, एक दीवानी न्यायालय कर्मी व पूरबटोला पुलिस चौकी के पास स्थित मिष्ठान विक्रेता के तीन कर्मचारी शामिल है। इसी तरह शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में भी छह लोग पॉजिटिव पाए गए है। नगर स्थित नई बाजार मोहल्ला, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के अलीबाग, महदेइया अल्लानगर व ग्राम सिसई, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम वाजिदपुर तथा उतरौला नगर क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ले में एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल शीघ्र ही जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
-लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती दो कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि स्वस्थ होने वाले दोनों मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 56 हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 583 सैंपल संग्रहित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें