फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में एक की मौत, 13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाराबंकी के मेयो हास्पिटल में भर्ती जिले की एक कोरोना मरीज की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान हो गई। मिष्ठान विक्रेता के 7 कर्मचारी सहित जिले में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सभी के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि बीते दिनों बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सिसई निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर इलाज के लिए उन्हें लेवल-2 बहराइच में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेयो मेडिकल कालेज बाराबंकी शिफ्ट किया गया था। गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर नगर क्षेत्र के पूरबटोला चौकी स्थित एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान के 7 कर्मचारियों सहित नगर क्षेत्र में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
इसके अतिरिक्त गैसड़ी के दो व उतरौला ब्लाक क्षेत्र के एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का शीघ्र ही सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 169 हो गई है। इनमें से 116 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 47 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें