फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 मिले कोरोना पॉजिटिव, 178 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सोमवार को जहां 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 178 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटैक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर के मोहल्ला पूरब टोला, कालीथान, जमुनीखुर्द गैसड़ी व नरायनपुर बलरामपुर में दो-दो तथा लक्ष्मणपुर बलरामपुर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटैक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए 178 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जिले में पहली बार इतनी अधिक संख्या में कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ्य हुए सभी मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1520 हो गई है। 1359 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 138 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें