फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बकाया होने पर छह वाहन सीज, 16 वाहनों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। टैक्स बकाया होने पर छह वाहनों को सीज किया गया है। 16 वाहनों का चालान काटा गया है। टैक्स जमा न करने वाले सभी वाहन स्वामियों को संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा नोटिस दी जा रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग की दो टीमें प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। बिना टैक्स जमा किये सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
अभियान के तहत शनिवार व रविवार को चेकिंग के दौरान 22 वाहन बिना टैक्स जमा किये सड़क पर आवागमन करते हुए पाए गए। इन वाहनों में से छह वाहनों को सीज कर दिया गया है, बाकी 16 वाहनों का चालान काटा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन स्वामियों को संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा नोटिस दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि यदि शीघ्र ही बकाया टैक्स जमा न किया गया तो वाहन स्वामी के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें