फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल से नाराज किसान ने फिर फूंकी गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल से नाराज किसान ने फिर फूंकी गन्ने की फसल
विज्ञापन


बलरामपुर। गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज किसान अब उग्र होने लगे हैं। शुक्रवार को भी एक किसान ने नाराज होकर दो एकड़ गन्ने की फसल में आग लगा दी। गन्ना क्रय केन्द्र विजयनगर का संचालन बजाज चीनी मिल इटईमैदा द्वारा किया जा रहा है।

वर्तमान पेराई सत्र तो दूर चीनी मिल ने अभी गत वर्ष का भी गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। इसी बात से नाराज चिवटिहवा गांव के किसान मकसूद मलिक ने शुक्रवार शाम अपने दो एकड़ गन्ने की फसल में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैसा न मिलने से पूरे परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। भविष्य में अब गन्ने की खेती हम नहीं करेंगे। आस पास के किसानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसान गन्ने की फसल न जलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें