फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जलभराव से जूझ रही 10 हजार आबादी

Mon, 10 Jun 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुरनगर के रिहायसी इलाके में आधा नाला निर्माण 30 साल से लटका है। जलनिकासी के संकट से नगर के तीन वार्डों की 10 हजार आबादी लंबे समय से जूझ रही है। इससे नगर के तीनों वार्डाें में हर समय कीचड़ व गंदगी का बोलबाला रहता है। बरसात से पहले अधूरा नाला निर्माण न कराने पर नगरवासियों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


तुलसीपुर नगर पंचायत के शुगर मिल वार्ड में रामलीला मैदान के पास स्थित गोपालदास आश्रम है। महंत बाबा मंगलदास कहते हैं कि 30 साल पहले नगर पंचायत ने नाला निर्माण शुरू कराया। आधा नाला निर्माण कराकर छाेड़ दिया गया। तबसे लेकर अब तक नगर का पूरा गंदा पानी शुगर मिल वार्ड सात में स्थित मंदिर एवं स्कूल, हाजिरी बाबू वार्ड नंबर चार व बालेंदर वार्ड नंबर10 में रहने वाले सभी घरों में भर जाता है। नगरवासी राजू चौहान, ननकुन चौहान, सुधु चौहान, झगरू, भगतराम व घिराऊ आदि ने बताया कि हर साल बरसात में नगर का गंदा पानी हम लोगों के घरों में भर जाता है, जिससे काफी परेशानी होती है। यदि इस समस्या का निराकरण शीघ्र नहीं कराया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बोर्ड की बैठक में तैयार की गई कार्ययोजना

-शुगर मिल वार्ड के सभासद विजय प्रताप सोनी ने अधूरा नाला का निर्माण पूरा कराने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया था। कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बरसात से पहले नाला निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अदनान फिरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें