फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 6.78 करोड़ से बनेंगी 10 नई सड़कें

विज्ञापन
बलरामपुर में ​सदर विधान सभा क्षेत्र में ​स्थित जर्जर सड़क ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए शासन स्तर से विशेष मरम्मत को मंजूरी दे दी गई है। 10 सड़कों की मरम्मत पर 6.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत होने के बाद सदर व उतरौला विधानसभा क्षेत्र के करीब तीन लाख लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सदर विधान सभा क्षेत्र के सहपुर इटई लिंक रोड के निर्माण पर 41.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बगाही से रसूलपुर सड़क निर्माण में 41.75 लाख रुपये, बलुआ बलुई रोड पर 55.70 लाख रुपये, लखमा रोड पर 78.82 लाख रुपये, रानीजोत रछौड़ा में 32.20 लाख रुपये, महेशभारी-भैंसहवा रोड पर 76.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह उतरौला विधान सभा क्षेत्र के मधपुर गैड़ास बुजुर्ग सड़क निर्माण पर 176.25 लाख रुपये खर्च होंगे। हुसैनाबाद ग्रंट रोड पर 44.58 लाख रुपये, महमुदाबाग ग्रंट रोड पर 88.45 लाख रुपये तथा ग्वालियर ग्रंट रोड पर 47.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होगा काम
सड़कों के मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें