फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए दस सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर आजादी का अमृृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डाक विभाग की तरफ से केंद्रीय विद्यालय में पोस्ट कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित दस सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर वीडी मिश्र व प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना के दिशा निर्देशन में आयोजित पोस्ट कार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा चार से लेकर कक्षा 12 तक के 158 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से ऐसे गुमनाम देश के वीर सपूतों के शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए उनका नाम इतिहास में दर्ज किए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की गई । प्रतियोगिता के बाद दस सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड का चयन कर डाक विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें