बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों में 11 हजार 102 के सापेक्ष 10 हजार 385 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों पालियों में 717 परीक्षार्थी नदारद रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल में उर्दू और इंटर में नर्सरी शिक्षा, रेडियो एवं रंगीन टीवी की परीक्षा हुई जबकि द्वितीय पाली में इंटर के समाजशास्त्र व रसायन विज्ञान की परीक्षा कराई गई।
डीआईओएस गोविंदराम ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के 1,560 की तुलना में 1,415 परीक्षार्थियों ने उर्दू की परीक्षा दी। इंटरमीडिएट के नर्सरी शिक्षा, रेडियो व रंगीन टीवी विषय की परीक्षा में 179 के सापेक्ष 166 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 145 और इंटर के 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के समाजशास्त्र व रसायन विज्ञान की परीक्षा कराई गई जिसमें पंजीकृत नौ हजार 363 के सापेक्ष आठ हजार 804 ने परीक्षा दी। 559 ने परीक्षा छोड़ दी है।